picvend.com
Saturday, 4 April 2015
चाणक्य - Shabdkosh - picvend
चाणक्य - Shabdkosh - picvend
Quote 356:
स्त्री के प्रति आसक्त रहने वाले पुरुष को न स्वर्ग मिलता है, न धर्म-कर्म।
Quote 357:
स्त्री भी नपुंसक व्यक्ति का अपमान कर देती है।
Quote 358:
फूलों की इच्छा रखने वाला सूखे पेड़ को नहीं सींचता।
Quote 359:
बिना प्रयत्न किए धन प्राप्ति की इच्छा करना बालू में से तेल निकालने के समान है।
Quote 360:
महान व्यक्तियों का उपहास नहीं करना चाहिए।
Quote 361:
कार्य के लक्षण ही सफलता-असफलता के संकेत दे देते है।
Quote 362:
नक्षत्रों द्वारा भी किसी कार्य के होने, न होने का पता चल जाता है।
Quote 363:
अपने कार्य की शीघ्र सिद्धि चाहने वाला व्यक्ति नक्षत्रों की परीक्षा नहीं करता।
Quote 364:
परिचय हो जाने के बाद दोष नहीं छिपाते।
Quote 365:
स्वयं अशुद्ध व्यक्ति दूसरे से भी अशुद्धता की शंका करता है।
Quote 366:
अपराध के अनुरूप ही दंड दें।
Quote 367:
कथन के अनुसार ही उत्तर दें।
Quote 368:
वैभव के अनुरूप ही आभूषण और वस्त्र धारण करें।
Quote 369:
अपने कुल अर्थात वंश के अनुसार ही व्यवहार करें।
Quote 370:
कार्य के अनुरूप प्रयत्न करें।
Quote 371:
पात्र के अनुरूप दान दें।
Quote 372:
उम्र के अनुरूप ही वेश धारण करें।
Quote 373:
सेवक को स्वामी के अनुकूल कार्य करने चाहिए।
Quote 374:
पति के वश में रहने वाली पत्नी ही व्यवहार के अनुकूल होती है।
Quote 375:
शिष्य को गुरु के वश में होकर कार्य करना चाहिए।
Quote 376:
पुत्र को पिता के अनुकूल आचरण करना चाहिए।
Quote 377:
अत्यधिक आदर-सत्कार से शंका उत्पन्न हो जाती है।
No comments:
Post a Comment
Newer Post
Older Post
Home
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment