Showing posts with label FASHION TIPS. Show all posts
Showing posts with label FASHION TIPS. Show all posts

Saturday, 30 May 2015

इन टिप्स को अपनाकर आप पा सकती हैं ग्लोइंग स्किन TIPS FOR SKIN CARE IN HINDI



अकसर युवा अपनी त्वचा को लेकर बहुत चिंतित रहते हैं क्योंकि ऐसे मौसम में ही त्वचा पर इंफेक्शन होने की आशंका बढ़ जाती है। वैसे आप उबटन से पा सकते हैं दमकती त्‍वचा लेकिन हम कुछ खास टिप्स युवाओं के लिए बता रहे हैं। आइए जानें टिप्स फॉर यूथ।

आपकी जीवनशैली और खानपान आपकी त्वचा को बहुत प्रभावित करती है। जंकफूड आपकी त्वचा को डल बनाता है इसीलिए खाने-पीने का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

चेहरे की चमक-दमक बरकरार रखने के लिए रोज चेहरे की ठीक तरह से साफ-सफाई करना जरूरी है।

 हर रोज चेहरे को क्लीजिंग, टोनिंग, एक्सफोलिएशन, मॉश्चराइजिंग से सुबह-शाम धोना और साफ करना चाहिए।
धूप में जब भी बाहर निकले सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल कीजिए।
आप अपने चेहरे को ग्लो देने के लिए फेशियल भी करवा सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आपको ये पता होना जरूरी है कि फेशियल क्लीजिंग या ट्रीटमेंट में से कौन सा आपको करवाना है।

हरी सब्जियों के पानी से चेहरा धोने से भी त्वचा में चमक आती है।
युवा लड़कियों को फेशियल करवाने से बचना चाहिए लेकिन वे पील-ऑफ करवा सकती है। इससे त्वचा को अंदरूनी तौर पर किसी तरह का नुकसान नहीं होता बल्कि चेहरे पर जमा डेड स्किन हट जाती है।

चेहरे को चमकाने के लिए फेस मास्क का प्रयोग किया जा सकता है। इसे आप घर में भी कर सकती है। फेस मास्क मौसम के हिसाब से अलग-अलग होते है। गर्मियों में कूलिंग मास्क का प्रयोग किया जाता है। खीरे और मुल्तानी मिट्टी वाले फेस मास्क चेहरे का तरोताजा बनाते हैं साथ ही ठंडक भी देते हैं।
   
एक चम्मच शहद में एक चम्मच पानी मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएँ। सूख जाने पर पानी से चेहरा धो लें। इससे त्वचा चिकनी और कोमल होगी।
   
पौष्टिक भोजन के साथ ही व्यायाम, एक्सरसाइज करने से भी त्वचा में प्राकृतिक निखार आएगा।
   
आने लाइफ स्टाइल को बदले और जल्दी सोकर जल्दी उठने से भी आप हेल्दी रहेंगे और फ्रेश महसूस करेंगी।
   
हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए तनावमुक्त रहना भी बेहद जरूरी है। साथ ही अपनी नींद पूरी करें।
   
तीन-चार बादाम दूध में भिगो दें। जब फूल जाएँ तब उन्हें दूध में पीसकर लेप बना लें और रात को सोने से पहले कुछ देर तक चेहरे पर मालिश करें और सुबह पानी से चेहरा धो लें।
  
 बेसन में थोड़ा दही मिलाकर लेप बना लें और उसे चेहरे पर लगाएं। कुछ देर लगा रहने दें। फिर चेहरे को पानी से धो लें। इससे त्वचा का रंग सुधरेगा तथा चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे, झुर्रियाँ आदि दूर होंगी।
   
दूध, शहद, संतरे का रस तथा गाजर का रस लेकर अच्छी तरह मिलाकर लेप तैयार कर लें। इससे चेहरे पर धीरे-धीरे मालिश करें। कुछ देर बाद चेहरा धो लें।

   
इन टिप्स को अपनाकर न सिर्फ आप ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं बल्कि तरोताजा महसूस करते हुए हेल्दी भी रहेंगी।

Monday, 25 May 2015

बालों को झडऩे से रोकने के लिए कुछ खास टिप्स



 बालो का झडऩा अब किसी खास उम्र में शुरु होता होने जैसा नहीं है। आजकल के युवा इससे सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं, वह असमय ही गंजे होने की स्थिति में हैं। बाल झडऩे की बड़ी वजह अनियमित जीवनशैली और प्रदूषण मानी जाती है। हालांकि कई बार इसके पीछे अनुवांशिक कारण भी होते हैं।

1. अपने भोजन में सब्जियां, सलाद, मौसमी फल, अंकुरित अन्न का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए। जंक फूड के बजाय घर का पौष्टिक भोजन करें। पानी भरपूर मात्रा में पिएं।

2. बालों को जब भी शैंपू करें, उंगलियों के पोरों से हल्के-हल्के मसाज करें। ऐसा करने से आपके सिर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा।

3. एंटी डैंड्रफ शैंपू का ज्यादा प्रयोग न करें, क्योंकि इससे सिर की नेचुरल नमी खत्म हो जाती है।

4. गंदे बालों पर जैल या कोई हेयर स्प्रे न करें। इससे बालों को नुकसान हो सकता है। अगर बाल कमजोर हैं तो उन्हें स्ट्रेट, कर्ली नहीं करवाना चाहिए। उन पर जैल या हेयर कलर भी नहीं करना चाहिए क्योंकि इन उत्पादों में रसायन मिले होते हैं। ये बालों को धीरे-धीरे खराब कर देते हैं।

5. हर समय कैप न पहनें। इससे पसीना, कीटाणु और गंदगी सिर के किनारों पर जम जाती है। बालों की जड़ों को नुकसान होता है और बाल गिरने शुरू हो जाते हैं।

6. गीले बालों में कंघा न करें, दिन में तीन-चार बार कंघा करें। ऐसा करने से बालों में जमीं तेल की चिपचिपाहट दूर होंगी और नए बाल उगने में मदद मिलेगी।

7. सिर पर तेल से मसाज करें। आप सरसों और जैतून के तेल को बराबर मात्रा में मिला कर बालों में हल्के-हल्के उंगलियों के पोरों से मसाज करें। मसाज करने के बाद तौलिये को गर्म पानी में भिगोएं फिर उसे निचोडक़र सिर को भाप दें। इससे सिर की त्वचा के रोमछिद्र खुल जाते है और तेल बालों की जड़ों के अंदर तक समा जाता है। इससे आपके बाल मजबूत होंगे।

8. आपको लगे कि गंजेपन की शुरुआत होने लगी है तो बालों को छोटा करवा लें।
इसके अलावा बालों के लिए कुछ घरेलू उबटन भी बना कर लगा सकते है।

1 अंडे की जर्दी को बालों में लगाएं और आधे घंटे बाद शैंपू से बालों को धो लें। ऐसा सप्ताह में एक बार करें, आपके बाल मजबूत होंगे।

अपने सिर को दही से धोएं और थोड़ी देर बाद बथुए के पानी से दोबारा सिर धोएं। ऐसा करने से गंजेपन की समस्या दूर होगी।

रात में मेथी के बीजों को पानी में भिगो दें और सुबह इन्ह पीसकर लेप बनाकर बालों पर लगा लें। ऐसा कुछ दिनों में नए बाल उगने लगेंगे।

समय रहते यदि आप अपने झडते बालों में उपरोक्त बातें ध्यान में रखकर उपाय करेंगें तो आपको कम उम्र में गंजेपन की समस्या का सामना नहीं करना पडेगा और आपके बाल मजबूत, घने और चमकदार रहेंगे। यदि आपको बालो संबंधी कोई समस्या हो तो सबसे पहले हेयर एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

फैशन टिप्स : ऐसे साफ करें अपने सनग्लास ...



धूप का चश्मा खरिद तो लिया, लेकिन अब उन्हें ठीक तरह से साफ करने का तरीका पता नहीं है? परेशान ना हो इन आसान चरणों का पालन करें।धूप का चश्मा और उनके लैंस, आपकी त्वचा के तेल, पसीने और आपकी उंगलियों से गंदे हो जाते हैं। और अगर इसे ठीक तरह से साफ नहीं किया गया तो लैंस में स्क्रैच आ सकता है। यहां धूप के चश्मे की सफाई के कुछ तरीके दिए गए हैं,अवश्य अपनाएं..

बहते पानी में चश्मे को धोना, साफ करने का सबसे अच्छा तरीका है।

लैंस पर सामान्य धोने के जेल या क्रीम की एक बूंद डाल दें और अच्छी तरह से लगाने के बाद बहते पानी में ही इसे धो दें। लैंस पर अपने हाथों का उपयोग ना करें।

अब इसे साफ कपड़े से पौंछ लें। सभी ऑप्टिकल दुकानों पर यह विशेष कपड़े के टुकड़े उपलब्ध रहते है।

धूप के चश्मे की सफाई के लिए प्रचलित तरीकों से बचा जाना चाहिए। लैंस की सफाई के लिए अपनी सांस का उपयोग करना सही नहीं है। यह केवल लैंस पर से धूल साफ करता है। आपकी शर्ट लैंस पर उपयोग करने के लिए सही नहीं है, बल्कि उससे आपके चश्मे पर स्क्रेच आने की संभावना है।

चंदन पाउडर के फेस पैक से निखारे गोरा रंग



चंदन एक ऐसी सौंदर्य सामग्री है जो ज्‍यादातर महिलाओं दृारा रूप निखारने के काम आती है। ज्‍यादातर घर पर बनाए जाने वाले फेस पैक में चंदन पाउडर का उपयोग होता है। चंदन पाउडर में अच्‍छी खुशबू आने के साथ साथ त्‍वचा के कई प्रकार के रोगों को नाश करने की भी शक्‍ति होती है। अगर आपको सुंदर और गोरी त्‍वचा चाहिये तो अभी से ही चंदन फेस पैक लगाना शुरु करें। बहुत सी महिलाओं की त्‍वचा ऑयली होती है, जिस कारण हर समय उन्‍हें पिंपल का दर्द झेलना पड़ता है। ऐसे में चंदन पाउडर का फेस पैक उनके बहुत काम आ सकता है। चंदन पाउडर, चेहरे पर पड़े गहरे दाग को हटाता है, झाइयां और झुर्रियों को भी दूर करता है।

स्‍किन को टाइट बनाता है, त्‍वचा में निखार भर कर उसे चमकदार बनाता है। चंदन पाउडर बिल्‍कुल भी मंहगा नहीं आता, आप इसे किसी भी कॉस्‍मैटिक कि दुकान पर आसानी से कम दाम में पा सकती हैं। अगर आपके चेहरे पर बुरी तरह से मुंहासे हो गए हैं तो, चंदन पाउडर, हल्‍दी और कपूर को मिला कर एक पेस्‍ट तैयार कीजिये और लगाइये। नियमित लगाने से आपकी यह समस्‍या काफी हल हो जाएगी। तो अगर आप समझ नहीं पा रही हैं कि चंदन पाउडर को कौन कौन सी सामग्रियों के साथ मिला कर फेस पैक बनाएं तो, नीचे आपकी मदद के लिये उदाहरण तैयार है। नीचे ऐसे फेस पैक दिये हुए हैं जो आसानी से घर में बनाए जा सकते हैं और उनमें बिल्‍कुल खर्च भी नहीं होगा।

गुलाब जल यह बहुत ही साधारण सा फेस पैक है, जिसमें चंदन पाउडर को गुलाब जल के साथ मिला कर प्रयोग किया जाता है। इसे तब लगाएं जब आप बाहर से आई हों, जिससे इसे लगा कर गंदगी और डेड स्‍किन से छुटकारा मिल सके।
मुल्‍तानी मिट्टी आधा चम्‍मच मुल्‍तानी मिट्टी को आधे चम्‍मच चंदन पाउडर के साथ मिलाइये। फिर इसमें या तो दही या फिर दूध की मलाई मिला कर पेस्‍ट बना कर लगाइये। सूख जाने पर पानी से धो लें।
बादाम पाउडर एक कटोरे में बादाम पाउडर को चंदन पाउडर और हल्‍के से दूध के साथ मिलाइये। इसे चेहरे पर लगा कर सुखा लें और फिर पानी से धो लें।

Saturday, 23 May 2015

कॉलेज गर्लस को गर्लीश लुक लानी है तो जानें यह टिप्स
















          कॉलेज गर्लस को गर्लीश लुक लानी है तो जानें यह टिप्स

आपको कॉलेज से निकले कई साल हो गए, गर्ल वाली चमक तो आप में अब भी दिख सकती है। बस जरूरत है तो यह पता होने की कि आपको इसके लिए क्या करना है। तो जानते हैं गर्ली लुक के ट्रेंड के बारे में इन दिनों स्टूडेंट्स के साथ ही बॉलिवुड सिलेब्रिटीज में भी गर्ली लुक हॉट बना हुआ है। इसमें ड्रेसेज के साथ ही हेयरस्टाइल्स में भी आप कुछ अलग ट्राई कर सकती हैं। बस कुछ ऐसा होना चाहिए जो आपको यंग और स्मार्ट दिखा दे।

बालों को दें क्विफ लुकः बालों का क्विफ लुक न सिर्फ आपके स्मार्ट दिखाएगा, बल्कि उम्र से कम दिखने में भी आपकी मदद करेगा। इस हेयरस्टाइल के लिए पहले आप अपने बालों को टेढ़ी मांग (साइड पार्ट) देकर सेट करें। अगर आगे के बाल छोटे हैं, तो भी बालों को साइड पार्टिशन में लें। अब जिस हिस्से में ज्यादा बाल हैं, वहां से आगे के थोड़े से बालों पर बॉबी पिन लगाएं। इसके बाद
बालों पर टाइट पोनी कर लें।क्यूट लुक के लिए आप पिगटेल भी ट्राई कर सकती हैं। अगर आप फ्रेंच चोटी पसंद करती हैं, तो क्यों न इस लुक में कोई प्रयोग करें।बालों को दो हिस्सों में बांटकर उनकी फ्रेंच चोटी करें और आगे से लटें निकाल लें। दोनों चोटियों के बचे हुए बालों को कर्लर से कर्ल करें। दोनों चोटियों को लेस रिबन से बांध लें। अगर आप किसी थीम पार्टी में जा रही हैं, तो कंट्री लुक के लिए यह अच्छा हेयरस्टाइल है। रेट्रो लुक के लिए आप चाहें, तो इसके साथ रिबन का मैचिंग हेयरबैंड लगा सकती हैं। वेस्टर्न वियर के साथ भी इस लुक में आप बेहद गर्ली लगेंगी।

बो स्टाइल का हेयरबैंडः
आमतौर पर हेयरबैंड स्कूल और कॉलेज गर्ल्स पसंद करती हैं, लेकिन सेलिब्रिटीज द्वारा इसे यूज करने ये ट्रेंड में आ गई हैं। ड्रेस के साथ मैच करते हुए हेयरबैंड नीट एंड क्लीन लुक देते हैं और आपकी उम्र को कम दिखाते हैं। यही वजह है कि कंगना, आलिया और परिणीति कई जगहों पर बो स्टाइल को हैंयरबैंड कैरी करे दिखाई दी।
डुअल कलर्ड रिस्ट वॉचः आपको बता दें कि पिछले साल सिंगल कलर की रिस्ट वॉच का ट्रेंड था, जबकि इस साल दो रंगों की रिस्ट वॉच का क्रेज है। यह देखने में तो सिंपल है, लेकिन बेहद स्टाइलिश लुक देती है। इस वॉच में आपको कई रंगों के कॉम्बिनेशन मिल जाएंगे जैसे गोल्ड एंड सिल्वर, सिल्वर एंड रोज, गोल्ड वाइट मेटल एंड गोल्ड वगैरह। यह आपको यूथ फैशन से जोड़ती हैं।

ड्रेस में हों ब्राइट कलर्सः अपनी स्किन टोन के अर्कोडिंग राइट कलर्स का सिलेक्शन करें। ब्लैक और ब्राउन कलर से दूर रहें। हां , आपको बता दें कि पेस्टल कलर्स हमेशा दिखने में सोबर और स्वीट लगते हैं। अगर आप ऐडवेंचर की शौकीन हैं , तो ब्राइट कलर हॉट पिंक , यलो और ऑरेंज के ऑप्शन पर जाएं। बस , ध्यान रहे कि आपके आउटफिट ब्राइट और फनी हों। बटन वाले वेस्ट और उसके साथ कैजुअल टी – शर्ट पहन सकती हैं। यह आपको स्टाइल देने के साथ ही यंग भी दिखाएगा।
मेकअप का ओवरडूः सिंपल , नेचरल और फ्रेश लगें। इसके लिए सबसे पहले मेकअप के ओवरडू से बचें। लिपस्टिक की जगह लिप ग्लॉस लगाएं। हैवी मेकअप न करें। मस्कारा और हल्का ब्लश का यूज कर सकती हैं। अगर आपको एक्ने और पिंपल्स की प्रॉब्लम है , तो उसे फाउंडेशन से कवरअप करें।
एक्सेसराइज करेंः अपनी ड्रेस को जूलरी और फन बेल्ट से एक्सेसराइज करें। बीड्स वाली माला का भी यूज कर सकती हैं।

Wednesday, 20 May 2015

कुछ टॉप ब्यूटी सीक्रेट्स, जो आपको देंगे एक नई पहचान



हर स्मार्ट लड़की हमेशा चमकते और दमकते रहना चाहती है। जाहिर है, आप भी चाहती होंगी। यहां ब्यूटी एक्सपर्ट सुषमा खान बता रही हैं ऐसे ही उपयोगी ब्यूटी सीक्रेट्स, जो आपको देंगे एक नई पहचान।

1. काजल और लिपलाइनर हमेशा लगाना : आपका ब्वॉयफ्रेंड अचानक आपको कॉफी का ऑफर दे सकता है या एक ही घंटे में आपको इंटरव्यू के लिए जाना पड़ सकता है। इसलिए काजल और लिपलाइनर का इस्तेमाल जरूर करें। सुषमा के मुताबिक काजल भारतीय स्त्री की खूबसूरती में हमेशा ही चार चांद लगाता है।यह आंखों का आकर्षण बढ़ाने का आसान तरीका है। इसी तरह लिपलाइनर भी लगाना जरूरी होता है, क्योंकि यह लंबे समय तक टिकता है और फैलता भी नहीं है। अगर आप अपनी पसंदीदा लिपस्टिक लगा रही हैं तो साथ में लिपलाइनर लगाना न भूलें।इसे आजमाएं: मैक स्मोल्डर इंटेंस ब्लैक आई कोल, शैंबूर लिप टैटू लाइनर

2. सनस्क्रीन जरूर लगाना :
यह बहुत महत्वपूर्ण है। यह सौंदर्य बढ़ाने में मदद नहीं करती बल्कि त्वचा को धूप की तेज अल्ट्रावॉयलेट किरणों से सुरक्षा प्रदान करती है। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. जमुना पई के मुताबिक धूप से बचने के लिए हर चार घंटे में सनस्क्रीन का प्रयोग करना जरूरी है। शोध से यह पता चलता है कि यूवीए किरणें त्वचा के सांवलेपन का कारण होती हैं। साथ ही ब्राउन स्पॉट और झुर्रियां भी इन्हीं के कारण होती है। इसलिए चाहे घर पर रहे या बाहर निकलें, लेकिन सनस्क्रीन जरूर लगाएं। लेकिन सनस्क्रीन के नाम पर कोई भी प्रोडक्ट न खरीद लें। उसका लेबल जरूर पढ़ लें। उसमें दिया गया एसपीएफ यूवीवी किरणें, जो त्वचा के झुलसने और स्किन कैंसर होने से बचाता है। एसपीएफ 15 से 30 भारतीय स्किन टाइप के लिए मुफीद होते है। उसमें मौजूद सामग्री पर भी ध्यान दें जो वास्तव में आपको यूवीए किरणों से सुरक्षा प्रदान करने में मदद करें। मसलन हेलियोप्लेक्स और मेक्जोरिल युक्त हो।
इसे आजमाएं : लैक्मे सन एक्सपर्ट, न्यूट्रोजेना अल्ट्रा शियर ड्राई-टच सनब्लॉक

3. हर दूसरे दिन शैंपू : 
क्या कभी आपने अपना पुराना एल्बम पलटते हुए इस बात पर ध्यान दिया है कि आपकी दादी और नानी के बाल आपकी उम्र में कैसे और कितने स्वस्थ थे। आपके बाल अगर उतने स्वस्थ और अच्छे नहीं तो इसका सीधा कारण है प्रदूषण, जंक फूड और स्ट्रेस। इंटरनेशनल हेयर एक्सपर्ट जमाल हाम्मदी के मुताबिक भारतीय युवतियों की सबसे आम समस्या है बालों का रूखापन, क्योंकि हर दूसरी स्त्री कामकाजी है और चारों तरफ प्रदूषण का सामना, धूप का प्रकोप, काम का बोझ और स्ट्रेस का सामना करती है। साथ ही स्ट्रेस के कारण जंक फूड की तरफ रुझान बढ़ने लगता है। इन सबका सीधा असर बालों की सेहत पर पड़ता है। फैशन अपनाने के कारण स्ट्रेटनिंग, ब्लो-ड्राइंग, कलरिंग और केमिकल ट्रीटमेंट से गुजरती हैं, जिस कारण बालों से कुदरती मॉयस्चर निकल जाता है। ऐसे में बालों की खास देखभाल बहुत जरूरी है। इससे भी जरूरी है अपने बालों की किस्म के मुताबिक हफ्ते में तीन बार शैंपू करना। सबसे बड़ी बात यह कि स्त्री चाहे किसी भी उम्र की हो, मेकअप किया हो या नहीं, लेकिन जिस दिन शैंपू करती है उस दिन वह बेहद सुंदर दिखती है। इसलिए शैंपू करने में कोताही न बरतें। इसे आजमाएं: सनसिल्क ब्लैकशाइन विद आंवला पर्ल कॉम्प्लेक्स, डव इंटेंस डैमेज थेरेपी शैंपू एंड
कंडिशनर

4. भरपूर नींद:
रातभर तारे ही गिनती न रह जाएं। रोजाना समय पर सोने के लिए ठान लें और नियम बनाएं कि आप एक निश्चित समय पर सोएंगी। टिश्यू और सेल्स को रेजुवेनेट करने के लिए नींद बहुत जरूरी है। त्वचा को रेजुवेनेट करने के लिए रात में एक अच्छी नाइट क्रीम लगाएं। रेटिनॉल बेस्ड क्रीम चुनें जो पिग्मेंटेशन, पोर्स और बारीक लकीरों को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही कोलेजन को बढ़ाते हैं।
इसे आजमाएं: न्यूट्रोजेना हेल्दी स्किन एंटी-रिंकल नाइट क्रीम, गार्नियर नाइट क्रीम

5. त्वचा को दमकने दें: 
डॉक्टर जमुना पई के मुताबिक एक्सफोलिएशन सबसे जरूरी है। प्रदूषण भरे वातावरण में डेड सेल्स की समस्या आम होती है। एक्सफोलिएट इस्तेमाल करने से त्वचा के मृत कोश भी निकल जाते हैं और त्वचा रेशम सी कोमल और चमकदार हो जाती है। डेड सेल्स को हटाने के लिए माइक्रोडर्माब्रेजन और ग्लाइकॉलिक पील्स ट्रीटमेंट करा सकती हैं।
इसे आजमाएं : न्यूट्रोजेना डीप क्लीन स्क्रब, वेजटेबल पील-ऑफ मास्क

6. सही शेप में हों आइब्रोज :

पार्लर में जब आप जाती हैं तो वहां हमेशा जूनियर ब्यूटीशियन ही आइब्रोज बनाने के लिए क्यों तैयार रहती है? आइब्रोज बहुत महत्वपूर्ण फीचर है। वह जैसी शेप बना देंगे आप वैसी ही दिखने लगेंगी। इनके साथ एक्सपेरिमेंट न करें। सीनियर ब्यूटीशियन से ही बनवाएं। आइब्रोज की शेप से पता चलता है कि आप गुस्सैल हैं, हंसमुख, खुशमिजाज, चतुर या सौम्य हैं। इसलिए परफेक्ट शेप रखें। यह ध्यान दें कि आपकी आइब्रोज आपकी आंखों की लाइन के पास से ही शुरू हों और आंखों के कोनों के बाहर तक खत्म हों। जब आपको लगे कि आपकी आइब्रोज की शेप बिगड़ रही है, लापरवाही न करें और थ्रेडिंग जरूर कर लें।

7. मेहंदी और ऑयल ट्रीटमेंट :
रेशमी बाल और चमकदार त्वचा हर स्त्री का गहना होते हैं। इसलिए हफ्ते में एक बार हॉट ऑयल मसाज बेहद जरूरी है। स्कैल्प में तेल जज्ब हो जाए इसलिए मसाज के बाद बालों में गर्म तौलिया लपेटें। मसाज के लिए कोकोनट ऑयल का ही इस्तेमाल करें। ऑलिव ऑयल बालों के लिए हेवी हो सकता है। इसके अलावा महीने में एक बार मेहंदी ट्रीटमेंट भी ले। मेहंदी पाउडर में कॉफी पाउडर और अंडे की जर्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं। वेजटेरियन लोग अंडे की जगह शहद का प्रयोग कर सकते हैं और अगर आप बालों में मेहंदी का रंग नहीं चढ़ाना चाहती हैं तो उससे पहले तेल लगाना न भूलें।

8. एक अच्छा हेयर कट :
जब कुछ समझ न आए तो एक अच्छा हेयर कट लें। लेकिन अपनी पर्सनैल्टी और चेहरे पर सूट करने वाला। प्रत्येक दो-चार माह में हेयरकट जरूरी है। बिखरे, उलझे, दो मुंहे, बेजान बाल आपके व्यक्तित्व के आकर्षण को खत्म कर देते हैं। एक अच्छा हेयरकट आपकी पर्सनैल्टी में वॉल्यूम भर देता है। अपने हेयर एक्सपर्ट की सलाह से ऐसा हेयरकट लें, जो आप पर सूट करे और आपको स्मार्ट बनाए।

9. लकीरों को करें बाय-बाय:
अपनी त्वचा को हाइड्रेट रखकर आप असमय झुर्रियों से बच सकती हैं। अगर यह कल्पना नहीं कर सकतीं कि मॉयस्चर की कमी से आपकी त्वचा का क्या हाल हो सकता है तो एक फ्रेश ब्लैक ग्रेप को किशमिश का रूप लेते देख सकती हैं। मॉयस्चर की कमी और सूखने पर वही ताजा अंगूर सिकुड़ी हुई किशमिश में बदल जाता है। उसी तरह नमी की कमी के कारण त्वचा भी सिकुड़ सकती है। बेजान, रूखी हो सकती है। बेहतर होगा कि ऑयल फ्री मॉयस्चराइजर हमेशा अपने साथ रखें। जब भी त्वचा रूखी लगे थोड़ा सा मॉयस्चराइजर जरूर लगाएं।इसे आजमाएं: निविया बॉडी मॉयस्चराइजिंग लोशन

10. सेहत का रखें खयाल:
स्वास्थ्य सही हो तो सौंदर्य दोगुना हो जाता है। स्वास्थ्य तभी सही रह सकता है जब आप अपना खयाल रखें। सही वक्त पर सही, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लें। हफ्ते में कम से कम 5 बार 30 से 40 मिनट तक एक्सरसाइज करें। वजन पर नियंत्रण रखने के लिए जंक फूड, ऑयली चीजें और मिर्च मसालों से दूर रहें। एक्सरसाइज से रक्त संचार बढ़ता है और चेहरे पर ग्लो आता है।
तो स्मार्ट गर्ल बनने के लिए थोड़ी मेहनत करनी होगी। आज ही और अभी से..।

Monday, 18 May 2015

कॉलेज गोइंग्स की पसंद जींस - (Jeans)



फैशन परस्त लोग दुनिया में आ रहे बदलावों को फौरन एक्सेप्ट करने में जरा भी देर नहीं लगाते हैं। मसलन फिर एक बार स्किनी जींस चलन में है। लड़कियां के साथ-साथ लड़कों पर भी इसका खुमार है।

कॉलेज गोइंग्स की पसंद- कॉलेज गोइंग यूथ के लिए तो जींस बढ़िया पहनावा है। रफ-टफ रहने वाले युवाओं को हर तरह की जींस भाती है। वह सिक्स पॉकेट लूज जींस हो या फिर स्किन टाइट। स्किन टाइट जींस में जहां व्यक्ति स्मार्ट नजर आता है, वहीं सिक्स पॉकेट जींस में औरों से जरा हटकर दिखाई देता है। बहरहाल अपने अट्रैक्टिव लुक और टिकाऊपन के गुण के कारण यूथ में खासी पॉपुलर है।

डेनिम भी आगे- डेनिम जींस के अधिकतर ब्रांड के ताजा कलेक्शन और भी आकर्षक रूप में सामने आए हैं। लेवाइस , एफसीयूके , काल्विन
क्लीन, एस .ओलिवर और पॉल स्मिथ जैसे ब्रांड की स्किनी जींस इन दिनों फैशन के हॉट ट्रेंड में शामिल है। लेवाइस की नई रेंज में लो राइज स्लिम, बूट कट, रिलैक्स्ड स्ट्रेट और टेपर्ड जैसे चार नए फिट पेश किए गए हैं। अन्य बड़े डेनिम ब्रांड भी इसी राह पर चल रहे हैं। कैल्विन क्लेन (सीके) ने इस सीजन में पुरुषों के लिए दो नए स्किनी फिट और महिलाओं के लिए चार ऐसे स्टाइल उतारे हैं।

स्टाइल पर जोर- सुपर स्किनी रेंज की कीमत लगभग 2,399 रुपए है। इस समय जींस के वॉश और कट से ज्यादा उसके स्टाइल पर ज्यादा जोर है।’ ब्रिटेन का डिजाइनर ब्रांड पॉल स्मिथ भी स्लिम, स्ट्रेट लेग और स्किनी जींस पर ध्यान दे रहा है। ब्रांड का कहना है कि इस सीजन में 80 के दशक की वॉश्ड डेनिम और लाइट ब्लू जींस का जोर रहेगा। ब्रांड का दावा है कि उसके क्लेक्शन को ग्राहकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और सभी एज ग्रुप में इसे पसंद किया जा रहा है। तो जिस ओर होगा ट्रेंड उस ओर होंगे हम।





Friday, 15 May 2015

गर्मियों में बालों की देखभाल के आसान उपाय


हमारे बालों को सबसे अधिक धूप का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सूर्य की पराबैंगनी किरणें बालों को जलाती ही नहीं, बल्कि बालों की प्राकृतिक रक्षात्मक परत को भी प्रभावित करती है। इसलिए अपने बाल को सुंदर बनाए रखने के लिए सबसे उपयुक्त तरीका उन्हें नियमित रूप से धोना और फिर अच्छे से सुखाना है। हम आपको बताते हैं बालों की देखभाल के कुछ आसान उपाय -

आँवला का प्रयोग करें 
आँवला हमारी आँखों व बालों दोनों के लिए फायदेमंद होता है। यदि आप रात में आँवला, शिकाकाई व रीठा पावडर को पानी में घोलकर सुबह इस पानी से अपने बालों को धोएँगे तो इससे आपके बाल घने व काले होंगे।

सेब का सिरका
बालों को स्वस्थ करने के लिए सेब का सिरका सबसे बढ़िया उत्पाद है। सिर्फ सिरके को पानी के साथ मिलाएं और इससे बालों को आखिरी बार धोकर स्वस्थ बनाएं।

क्या न करें
गर्मियों में अपने बालों पर ड्रायर का इस्तेमाल कम-से-कम करें या इसके इस्तेमाल से बचें। यदि आप अपने बाल पर हेयर ड्रायर प्रयोग करना ही चाहती हैं, तो उसे कोल्ड ब्लो मोड में रखें।

रोज-रोज शैम्पू न करें
ज़्यादातर बालों के विशेषज्ञ अपने मरीज़ों को ज़्यादा शैम्पू न करने की सलाह देते हैं। अतः आपको रोज़ाना अपने बाल धोने की आवश्यकता नहीं है। रोज़ शैम्पू करने से आपकी तेल की ग्रंथियों से तेल समाप्त हो जाएगा और आपके बाल रूखे हो जाएंगे। कई बार पानी के ph स्तर से भी बालों को नुकसान पहुँचता है।

Thursday, 14 May 2015

फैशन में चढ़ा ट्यूलिप का रंग (tulip-dresses-are-popular-in-fashion)



फैशन में चढ़ा ट्यूलिप का रंग

ट्यूलिप फ्लावर की शेप से प्रभावित ट्यूलिप पैटर्न ड्रेसेज इन दिनों गर्ल्स को काफी लुभा रही हैं। खास बात यह है कि इन ड्रेसेज से वेस्टर्न और इंडो-वेस्टर्न दोनों ही तरह के लुक क्रिएट किए जा सकते हैं। यही वजह है कि कैजुअल ओकेजन से लेकर बिजनस और इवनिंग वियर के तौर पर भी इन ड्रेसेज को काफी पसंद किया जा रहा है। ड्रेसेज के अलावा स्कर्ट और फ्रॉक में भी ट्यूलिप पैटर्न काफी हिट है। तभी तो मार्केट से लेकर शॉपिंग वेबसाइट्स पर इस पैटर्न की ड्रेसेज की डिफरेंट रेंज मौजूद हैं।

इन ड्रेसेज के साथ डिफरेंट एक्सेसरीज मैच कर आप स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। फंकी लुक के लिए फंकी एक्सेसरीज जैसे वुडन, प्लास्टिक, मैटल की बोल्ड जूलरी और हेडगियर यूज कर सकते हैं, जबकि एलिगेंट लुक के लिए सिंपल, सोबर जूलरी मैच करें। फॉर्मल लुक के लिए ज्यादा एक्सेसरीज की बजाय हेयर स्टाइल और ईयररिंग्स पर फोकस करें।

फ्रॉक, स्कर्ट्स और ड्रेसेज के सिंपल कट्स से अगर आप बोर हो गई हैं, तो ट्यूलिप पैटर्न से अपनी स्टाइल में ट्विस्ट ला सकती हैं। इन दिनों वेस्टर्न आउटफिट्स में ट्यूलिप पैटर्न की ड्रेसेज काफी पसंद की जा रही हैं।

डिफरेंट स्टाइल और पैटर्न फैब्रिक के अलावा इन ड्रेसेज की लेंथ और स्टाइल में भी काफी वैरायटी है। बॉडी शेप के अनुसार स्कर्ट की शेप भी डिफरेंट होती है। इन्हें कैजुअल, फॉर्मल या बिजनस ओकेजन के लिए भी पहना जा सकता है। फैंसी टॉप और ट्रेंडी एक्सेसरीज से इन ड्रेसेज में थोड़ा स्टाइल भी एड किया जा सकता है। इसी तरह इन स्कर्ट्स की डिजाइन भी काफी अलग है। कहीं स्ट्रेट फिटिंग के साथ ट्यूलिप टच दिया गया है, तो कहीं हल्के घर के साथ यह पैटर्न एड किया है। इसी तरह ये शॉर्ट और लॉन्ग दोनों ही लेंथ में अवेलेबल हैं।


कैजुअल ओकेजन के लिए
ट्यूलिप स्कर्ट के साथ स्लीवलेस टॉप कंबाइन किया जा सकता है। टॉप को स्कर्ट के साथ टक किया जा सकता है या बाहर भी रख सकते हैं। सिंपल लुक के लिए पोलो नेक टॉप जबकि सॉफ्टर लुक के लिए लॉन्ग स्लीव का टॉप यूज कर सकते हैं। इनके साथ हाई हील सैंडल्स मैच कर सकते हैं। एक्सेसरीज में बेल्ट्स लगाना ना भूलें।

फॉर्मल इवनिंग वियर के लिए भी ये परफेक्ट ड्रेस हैं। फैंसी लुक के लिए ट्यूलिप स्कर्ट को कॉर्सेट टॉप के साथ पहन सकते हैं। इसमें लेस, सिल्क, साटिन, सीक्वेंस, बीड्स या मैटेलिक फैब्रिक्स के टॉप हो सकते हैं। क्लच पर्स के अलावा डायमंड या पर्ल जूलरी यूज कर सकती हैं।

प्लीट्स और घेर का फ्यूजन इस पैटर्न में प्लीट्स और घेर दोनों का फ्यूजन होता है, जिससे ये स्ट्रेट और फ्लोई दोनों ही लुक देते हैं। स्लिम फिगर पर यह काफी सूट करते हैं, जबकि हेल्थी गर्ल्स इसे लॉन्ग टॉप के साथ ट्राई कर सकती हैं।

अब आप खुद बने अपने ड्रेस डिजाइनर (Dress designers)



अब आप खुद बने अपने ड्रेस डिजाइनर

 मार्केट से डिजाइनर ड्रेस खरीदने का समय अब आपका गया। अब आप खुद बन जाइये अपने ड्रेस डिजाइनर। दरअसल, इस समय ट्रेंड है सेल्फ स्टाइलिंग का। यानी अपना फैशन खुद तैयार करना। इसमें मिक्स एंड मैच का भी कोई कॉन्सेप्ट नहीं होता। बस आपको वही कैरी करना होता है, जो आप पर जंचे  
सबसे जुदा
यह स्टाइल किसी से मैच नहीं होता, क्योंकि ये अपने खुद क्रिएट किया होता है। इसलिए आपका डिफरेंट दिखना तो तय है। पर्सनैलिटी अपीयरेंस के लिए आप इस स्टाइल को किसी भी मौके पर कैरी कर सकती हैं।
 
नो मिक्स एंड मैच
इसमें मिक्स एंड मैच जैसा कोई फंडा आपको नहीं अपनाना है। बस, कुछ डिफरेंट चीजें मिलाकर अपना एक ऐसा स्टाइल तैयार करना है, जो आप पर जंचे। इसमें जितना डिफरेंट होगा, उतना आप पर जंचेगा। हां, इस बात का ध्यान जरूर रखें कि ड्रेस के कलर्स आपकी पर्सनैलिटी से मैच करें। दरअसल, सेल्फ स्टाइल फैशन किसी रैम्प से नहीं उतरा है बल्कि इसे खुद युवाओं ने गढ़ा है, क्योंकि सेल्फ स्टाइलिंग में मैचिंग का कोई फंडा नहीं होता है। बस जो आपकी पर्सनैलिटी पर सूट करे वही फैशन है। आप जींस को फोल्ड करके उसे कैप्री का रूप दे सकती हैं और उसे स्टैप वाले टॉप और हाथ में फंकी कड़ों के साथ पहन सकती हैं। आप प्लेन बेस पर हल्के बॉर्डर वाली साड़ी के साथ डीप नेक वाला बलाउज पहनकर अपना फैशन स्टाइल बना सकती हैं।

इनका भी जमेगा रंग
पटियाले के साथ स्लीवलेस शार्ट टॉप भी पहन सकती हैं। आप स्लीवलेस टॉप के साथ स्टोल, सनग्लॉस वॉच और हाथों में दो रिंग पहनकर भी खुद को एक स्टाइल दे सकती हैं। एक्सेसरीज में डेंटल ज्वेलरी आजकल खूब चलन में है, इसे पहन कर स्टाइल स्टेटमेंट भी बन सकती हैं।
 
वाइब्रेंट कलर्स
वायब्रेंट कलर्स विंटर में खूबसूरत लगते हैं। टेंड के साथ चलना चाहती हैं, तो बोल्ड और ब्राइट शेड्स को अपने वॉर्डरोब में शामिल करें। विंटर में लेयरिंग स्मार्ट तो लगती ही है, ठंडी हवाओं से आपको प्रोटेक्ट भी करती है। लेयरिंग के लिए कलरफुल टी-शर्ट्स, जैकेट्स और लेगिंग्स को मिक्स मैच करके पहनें। ब्लैक लेगिंग्स के साथ
टॉप ब्राइट कलर का होना चाहिए।
 
फ्लोरल प्रिंट
स्मार्ट लुक के लिए आपको लेयरिंग के लिए परफेक्ट मिक्स मैच करना होगा और कलर कॉम्बिनेशन का भी खासध्यान रखना होगा। वायबेंरट कलर्स के फ्लोरल प्रिंटवाले ड्रेसेज विंटर में खूबसूरत लगते हैं , लेकिन ध्यान रखें किअगर फ्लोवर प्रिंट पहन रही हैं , तो एक्सेसरीज कम से कम ही पहनें।
 
हाइट कम हो तो
अगर आपकी हाइट कम हो तो आप थोडा लम्बा दिखने के लिए शिफॉन , सिल्क और जार्जेट जैसे फैब्रिक पर वीगले के शेप में डिजाइन दे कर कोई भी स्टाइल बना सकती हैं। इससे आप लम्बी और स्मार्ट लगेंगी। लोवेस्ट जींसके साथ आप स्टोन वर्क वाली डिजानर जैकेट भी पहन सकती हैं। जींस टॉप के साथ ऊपर से आप वेस्ट या स्कार्फस्ट्रैपी वाले टॉप भी पहन सकती हैं।
 
आउटफिट के साथ मैच करें
नया फैशन रूल यही कहना है कि शूज और बैग्स का कलर मैच करना काफी बोरिंग और आउटडेटेड फैशन है।इसलिए यह ' यादा जरूरी है कि आपका हैंडबैग आपके आउटफिट के साथ मैच करता हो।
 
बोरिंग सोच से बाहर आएं
अलग - अलग मेटल्स एक साथ नहीं पहन सकती हैं। इस बोरिंग सोच से बाहर आइए और गोल्ड , सिल्वर ,ब्रॉन्ज एक साथ पहनिए। इस बार फैशन में कट्स से लेकर कलर्स तक में काफी बदलाव आए हैं। पहले जहां आरेंजको अवॉइड किया जाता था , वहीं अब सभी तरह के क्रिएशन्स में इसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
 
चोली
कॉर्सेट व चोली को आप साड़ी लहंगा , स्कर्ट के साथ पहन सकती हैं। कॉर्सेट को आप जीन्स के साथ भी पहनसकती हैं। चिकन का कुर्ता जिसे आप जींस , चूड़ीदार , सलवार के साथ पहन सकती हैं।

Wednesday, 13 May 2015

पुरुषों के लिये 5 घरेलू फेशियल मास्‍क



पुरुषों के लिये 5 घरेलू फेशियल मास्‍क
पहले ज़माने के मुकाबले पुरुष अब अपना ख्‍याल ज्‍यादा रखने लगे हैं। वो ज़माना गया जब केवल रफ एंड टफ दिखना ही पुरुषों की पहचान हुआ करता था। आज महिलाओं की तरह पुरुष भी अपनी त्‍वचा का अच्‍छा खासा ख्‍याल रखने लगे हैं। बात चाहे अपने बालों को नया लुक देने की हो या फिर चेहरे पर फेशियल, ब्‍लीच या फेस पैक लगाने की हो, पुरुष अब किसी चीज को नहीं नकारते।

त्‍वचा की देखभाल करना केवल महिलाओं के लिये ही जरुरी नहीं है बल्‍कि पुरुषों को भी उतना ही ध्‍यान देना चाहिये। पुरुषों की त्‍वचा महिलाओं के मुकाबले ज्‍यादा कठोर होती है, जिस वजह से उस पर साधारण साबुन, लोशन और क्रीम बेअसर हो जाते हैं। पुरुषों को अपनी त्‍वचा की रेगुलर केयर करनी चाहिये, जिसके लिये नीचे दिये जा रहे हैं कुछ घरेलू फेशियल मास्‍क बनाने की विधि। इन मास्‍क को नियमित त्‍वचा पर लगाने से चेहरे की खोई हुई चमक दुबारा वापस लौट आएगी।
Men

दही से बना फेस पैक
जब आप लंबे दिन की थकान के बाद घर वापस लौटते हैं तो आपकी त्‍वचा हजार तरह की धूल मिट्टी और प्रदूषण से सामना करती है, जिससे उसके पोर्स बंद हो जाते हैं। ऐसे में सीधे ही अपने चेहरे पर दही लगाएं। इससे आपकी त्‍वचा फ्रेश दिखेगी।

नींबू का रस
अगर आपकी स्‍किन ऑइली है, तो गर्मियों में इसका बुरा हाल हो जाता है। चेहरे से अत्‍यधिक तेल को साफ करने के लिये नींबू काम में लाया जा सकता है। एक कटोरी में नींबू निचोड़ कर साथ में कुछ बूंदे जैतून तेल और शहद कि मिला कर चेहरे पर लगाएं।

ओटमील फेशियल पैक
अगर आपकी स्‍किन रूखी है तो ओटमील आपके लिये फायदेमंद है। थोड़े से ओटमील को मिक्‍सी में पीस कर उसमें उबला पानी, एक अंडे का पीला भाग, शहद और दही मिक्‍स कर के पेस्‍ट बना लें। इस पेस्‍ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
मुल्‍तानी मिट्टी
एलोवेरा, मुल्‍तानी मिट्टी और अंडे का पीला भाग मिला कर पेस्‍ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाएं। यह पैक चेहरे के पोर्स में भरी गंदगी को साफ करेगा और चेहरे को फ्रेश और चमकदार बनाएगा।
स्‍ट्रॉबेरी फेस मास्‍क
थोड़ी सी स्‍ट्रॉबेरी को मसल कर पेस्‍ट बना लें। फिर उसमें कुछ बूंद शहद और जैतून तेल की डालें। इस पैक को चेहरे पर लगाएं और फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरा खिला खिला दिखेगा।

बायो ऑइल क्या है ? इसे कौन इस्तेमाल कर सकता है ? बायो ऑइल के फायदे



बायो ऑइल क्या है ? इसे कौन इस्तेमाल कर सकता है ? बायो ऑइल के फायदे
क्या आप खिंचाव के निशान और असमान त्वचा टोन से पीड़ित हैं? इसके लिए बायो ऑइल अच्छा समाधान है। बायो ऑइल त्वचा की देखभाल के लिए बनाया गया उत्पाद है। इसका मुख्य घटक है पर्सल्लिन तेल जो त्वचा की समस्याएँ, निर्जलित त्वचा और बढती उम्र का त्वचा पर असर कम करने के लिए प्रभावी ढंग से काम करता है। विटामिन ए, कैलेंडुला तेल, रोजमेरी तेल, विटामिन ई, लैवेंडर का तेल और कैमोमाइल तेल जैसे कुछ प्राकृतिक चीजें बायो ऑइल में निहित हैं। बायो ऑइल में कोई प्रेसरवेटिव नहीं होता है और ये सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।

बायो ऑइल गर्भावस्था के बाद के निशान कम करने, चेहरे और शरीर की झुर्रियों वाली त्वचा, बढती उम्र का त्वचा पर असर, निर्जलित त्वचा के निशान, खिंचाव कम करने में मदद करता है। बायो ऑइल तेजी से अवशोषित होता है और कोई अवशेष नहीं छोड़ता है।

बायो ऑइल विटामिन ए का समृद्ध स्रोत होता है जो स्वस्थ त्वचा देता है।

बायो ऑइल मॉइस्चराइजिंग तेल है जो त्वचा के निशान मिटाकर त्वचा साफ़ करता है । नहाने के बाद इसे त्वचा पर लगायें । चेहरे के लिए २ बूंदें काफी होती हैं ।

बायो-ऑइल कैसे इस्तेमाल करें ?
बायो ऑइल निशान कम करने के लिए तीन महीनों के लिए दिन में दो बार लगायें । बायो ऑइल उँगलियों पर लेकर निशान पर मालिश करें | बायो ऑइल में सनस्क्रीन ना होने से वह त्वचा में शोषित होने के बाद ही सनस्क्रीन लगायें । टूटी हुई त्वचा पर बायो ऑइल का उपयोग न करें।

परिणाम देखने के लिए कितनी देर लगती है ?
हाल ही में बने निशान पुराने निशान की तुलना में जल्दी कम हो जाते हैं । हर एक की त्वचा अलग होती है और इसलिए हर व्यक्ति में इसका परिणाम अलग दिखता है । यह त्वचा की स्थिति पर ज्यादा निर्भर करता है। चेहरे के निशान या असमान त्वचा टोन के लिए कम से कम चार सप्ताह के लिए बायो ऑइल इस्तेमाल करें ।

बायो ऑइल कौन इस्तेमाल न करें?
बच्चे २ साल के होने तक उन पर बायो ऑइल इस्तेमाल न करें | उनकी त्वचा अतिसंवेदनशील होने के कारण बायो ऑइल २ साल के बाद ही प्रयोग करें |
बायो ऑइल के फायदे

स्नान: यह सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है | नहाने के बाद अपनी त्वचा पर और शरीर पर थोडा तेल लगायें । बायो ऑइल आसानी से सोख लिया जाता है और अच्छे मॉइस्चराइजर के रूप में कार्य करता है।

लिप बाम : होटों को नरम और नम करने के लिए थोडा बायो ऑइल दिन में २ बार लगायें
बालों का इलाज : थोडा बायो ऑइल लेकर अपने बालों की जड़ों में लगाने से त्वचा शांत हो जाती है|
मेकअप से पहले लगाना : बायो ऑइल की 1 बूंद चेहरे पर फाउंडेशन लगाने से पहले लगायें | यह शुष्क त्वचा के लिए अच्छा है |

शियल : बायो ऑइल की ५ बूंदें एक कटोरे में लेकर उसमे गरम पानी मिलाएं | इस पानी में एक कपडा भिगोकर ५ मिनट चेहरे पर रखें |

खों का मेकअप निकालने के लिए : थोडा बायो ऑइल कपास पर लेकर आँखों का मेकअप निकालें |
विंग के पहले बायो ऑइल लगायें |

यो ऑइल नाखुनो पर लगाने से उनका स्वास्थय सुधरता है |
हनी की त्वचा शुष्क होने पर वहां बायो ऑइल लगाने से वह नरम और नम हो जाती है |

गर्दन पर पड़ी झुर्रियों को ऐसे करें ठीक Tips to treat the neck wrinkles



गर्दन पर पड़ी झुर्रियों को ऐसे करें ठीक Tips to treat the neck wrinkles
गर्दन पर झुर्रियां पड़ना काफी आम सी बात है। यह उम्र के साथ साथ और भी ज्‍यादा बढ़ती जाती हैं, लेकिन आप चाहें तो इनका बढ़ना कुछ कम कर सकती हैं। यह झुर्रियां गर्दन के साथ ही माथे, आंखों के आस पास और अन्‍य जगहों पर पड़ने लगती हैं। यदि आप बहुत ज्‍यादा धूप में रहती हैं तो यह झुर्रियां और बढ़ सकती हैं। ऐसे कई प्राकृतिक तरीके हैं
जिनकी मदद से आप गर्दन पर पड़ रही झुर्रियों को दूर कर सकती हैं। आइये जाने इसके बारे में-

पोषण
गर्दन पर झुर्रियां पड़ने का एक और कारण यह भी है कि आपके शरीर में कुछ पोषणों की कमी भी है। आपको सिट्रस फल, हरी पत्‍तेदार सब्‍जियां, लो फैट दूध, गहरी हरी रंगों वाली सब्‍जियां और गाजर खाने की आवश्‍यकता है। इन आहारों में विटामिन ए, सी और ई होता है जो त्‍वचा को टाइट बनाती हैं।
गले के कालेपन से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे

हाइड्रेशन 
वे लोग जो दिन में बहुत ही कम मात्रा में पानी का सेवन करते हैं उनकी त्‍वचा रूखी बन जाती है और समय के साथ साथ ढीली पड़ने लगती है। अगर आपको झुर्रियों से मुक्‍ती पानी है तो खूब सारा पानी पियें। लगभग 7 से 8 गिलास पानी पीना काफी जरुरी है।

सनस्‍क्रीन 
चेहरे या गरदन पर झुर्रियों का एक और कारण सूरज की तेज धूप भी है। इससे बचने के लिये एक अच्‍छी सनस्‍क्रीन क्रीम खरीदें। यह आपको सूरज की घातक किरणों से बचाएगी।

ऑलिव ऑइल
नारियल तेल या जैतून का तेल सभी घरों में मौजूद होता है। यह त्‍वचा को प्राकृतिक रूप से नमी प्रदान करता है। इससे रोजाना अपने गरदन की ऊपर की ओर मालिश करें। यह गरदन से झुर्रियों को हटाने में मदद करेगें।

गरदन का व्‍यायाम
यदि आप चाहती हैं कि आपकी गरदन बिल्‍कुल टाइट बनी रहे तो आपको रोजाना व्‍यायाम करना चाहिये। अपनी गरदन को 2-3 बार घंटी की सूई की तरह पूरा घुमाइये। उसके बाद ऊपर नीचे कीजिये।

Tuesday, 12 May 2015

अगर चेहरे को बनाना है झट से गोरा तो ये टिप्स करे इस्तेमाल



अगर चेहरे को बनाना है झट से गोरा तो ये टिप्स करे इस्तेमाल
चेहरे को अगर गोरा तथा दाग-धब्‍बे रहित बनाना चाहती हों, तो अभी से ही उस पर घर में उपलब्‍ध प्राकृतिक सामग्रियों का बना फेस पैक लगाना शुरु कर दें। बादाम, पपीता, अंडा, पुदीना और केला आदि जैसी चीज़ें आपके चेहरे का रंग कुछ ही दिनों में निखार सकती हैं।

हम अपने इस लेख में आपको कुछ फेस पैक्‍स बनाना सिखाएंगे जिसे आप किसी भी प्रकार से चेहरे के लिये प्रयोग कर सकती हैं। इन फेस पैक में आपके चेहरे के लिये विटामिन ई और अन्‍य न्‍यूट्रियंट्स होंगे जो चेहरे को स्‍वस्‍थ्‍य, चमकदार और गोरा बनाएंगे। आइये जानते हैं ऑइली स्‍किन के लिये कुछ बेस्‍ट फेयरनेस फेस पैक।

पपाया फेस पैक
पपीते से आप अपने चेहरे का रंग काफी हद तक निखार सकती हैं। पपीते को थोड़ी सी दही के साथ मिक्‍स कर के चेहरे के लिये फेयरनेस पैक बनाया जा सकता है।

नेमन फेस पैक
नींबू अक्‍सर ब्‍लीचिंग के लिये प्रयोग किया जाता है। इसे लगाने से भी चेहरे का रंग निखरता है। इसे सीधे लगाएं या फिर किसी पैक में मिला कर लगाएं। भारतीय त्‍वचा के लिये ओटमील काफी अच्‍छा है। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाइये और फिर देखिये फरक।

आलू
आलू को छील कर घिस लें और चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे पर मुंहासों के दाग भी गायब हो जाएंगे और चेहरा भी दमक जाएगा।

टमाटर
टमाटर के पल्‍प को लगाने से तुरंत ही फरक देखने को मिलता है। इसे थोडे़ से नींबू के रस के साथ आजमाइये। यह संवेदनशील त्‍वचा के लिये भी काफी अच्‍छा है।

बादाम
कुछ बादाम को रातभर के लिये पानी में भिगो दें। फिर उसे छील कर पीस लें और उसे शहद के साथ मिक्‍स करें। अब इसे चेरहे पर लगा लें और कुछ देर के बाद चेहरे को धो लें।

बेसन फेस पैक
अगर आपको हफ्तेभर में गोरा बनना है तो बेसन, हल्‍दी और मलाई का फेस पैक लगाइये।

मिंट फेस पैक
यह त्‍वचा को ठंडक पहुंचाता है। पुदीने की पत्‍तियों का फेस पैक लगाने से पोर्स खुलते हैं, जिससे रंग निखरता है।

बनाना फेस पैक
थोड़े से केले को मैश कर के उसमें थोड़ी सी मलाई मिलाएं और चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं। इसे 20 मिनट के लिये पानी से धो लें।

चंदन पावडर फेस पैक
इसे किसी भी प्रकार की स्‍किन पर प्रयोग किया जा सकता है। चेहरा गोरा करने के लिये इसमें रोज वॉटर मिला कर मुंह पर लगाएं।

अंडे का फेस मास्‍क
अंडे में काफी सारा प्रोटीन होता है। इससे चेहरे का टेक्‍सचर ठीक होता है।

गाजर फेस पैक
1 गाजर को पीस कर पेस्‍ट बना लें। फिर उसमें ताजी दही मिक्‍स करें और फिर इसे चेहरे पर लगा लें। इससे आपके चेहरे का रंग धीरे धीरे साफ होना शुरु हो जाएगा।

नारियल फेस पैक
यह एक बेस्‍ट चीज है जिसे आप अपने चेहरे के लिये इस्‍तमाल कर सकती हैं। इससे तैयार किया हुआ फेयरनेस पैक लगाने से चेहरा टोन और मुलायम होता है।

Damak Girls Summer Kurtis Collection 2015

Damak सबसे जाने-माने फैशन brand. लड़कियों के लिए ग्रीष्मकालीन कुर्तियों संग्रह किया है।
Damak is the most well-known fashion brand.Damak has its Damak Girls Summer Kurtis Collection 2015.


इस वर्गीकरण लड़कियों के लिए फैशनेबल कुर्तियां से मिलकर कर रहा है। कुर्तियों के सभी सरल और फैशनेबल देख रहे हैं। ये सभी Damak लड़कियों के लिए ग्रीष्मकालीन कुर्तियों संग्रह 2015 सरल लेकिन सुंदर लग रही हो।

This assortment is consisting of fashionable kurtis for girls. All of the kurtis are looking simple and fashionable. These all Damak Girls Summer Kurtis Collection 2015 are looking simple but graceful. 

इस गर्मी बालों को दें नया अंदाज



गर्मियों के दस्तक देते ही एक तरफ आपने अपने वार्डरोब और मेकअप के तरीके बदल दिए हैं, वहीं हेयर स्टाइल में भी कुछ बदलाव जरूर करें, ताकि आप इस मौसम का भरपूर मजा ले पाएं। क्या है इस मौसम के लेटेस्ट हेयर स्टाइल, आइए जानें।

3डी मैजिक
बालों को लंबा रख कर कोई स्टाइल अपनाना चाहती हैं तो आप 3डी मैजिक हेयर कट को चुन सकती हैं। इसमें ऊपर के बाल छोटे, नीचे के लंबे और बीच के बाल सामान्य लंबाई में कटे होते हैं। इससे बाल लंबे और घने नजर आते हैं। यह स्टाइल आपको काफी स्मार्ट लुक देता है। 3डी मैजिक कट का जादू आधुनिक और पारंपरिक, दोनों लुक के साथ खूब मैच करता है।

क्रप स्टाइल
गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए बाल छोटे रखना चाहती हैं, साथ ही कोई स्टाइल भी अपनाना चाहती हैं तो बालों में क्रप स्टाइल बनवा सकती हैं। इसमें बालों के सिरे ब्रोकन एम स्टाइल में कटे होते हैं, जिससे इन्हें संभालने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती।

साइड लेयर कट
खुद को अलग लुक में देखना चाहती हैं तो बालों को साइड लेयिरग स्टाइल दे सकती हैं। इसके लिए कट्स को वैट ड्रायर देकर हल्का सा सेट करने की जरूरत होती है। ध्यान रहे, बालों को उसी तरफ सेट करें, जो आप पर सूट करता हो। साइड लेयरिंग आपको आधुनिक और फेस को यंग लुक देती है। अगर बालों पर कलर किया है तो यह लेयरिंग काफी स्टाइलिश नजर आती हैं।


गर्मी में भी रखे अपने आप को स्टाइलिश



गर्मी में फैशन कूल होना चाहिए। ज्यादा ब्राइट कलर ना पहनें व लिनन व कॉटन के कपडों को इस्तेमाल करें। कॉटन के प्रिंट, कुशन, साधारण क्रोशिया वाली डिजाइन के फेब्रिक इस मौसम के लिए बेहतर हैं। अधिकतर गर्मी में ब्रश पेटिंग व डाई पेटिंग के ड्रेसेस चलते हैं। युवाओं को अपने आराम के हिसाब से कॉटन पेंट व सलवार कमीज, कॉटन सूट, अनारकली सूट्स पहनना चाहिए।

गर्मियों में हमेशा ड्रेस के मटेरियल के साथ उसके कलर पर भी ध्यान देना जरूरी है। मौसम में ड्रेसेस हल्के रंगों के होने चाहिए जो आंखों को ठंडक दें। कॉटन मिक्स सिल्क, शिफॉन, लिनन, जॉरजट व हैंडलूम और खादी से बने वस्त्रों को पहनें जो पसीने को सोख लेते हैं।

ऑफिस के लिए नेचुरल कलर के क्लासी बैग चुनें. टोपी गर्मी में हमेशा ऎसी टोपी चुनें जो हवादार हो, जैसे- जूट या नेट कि ताकि पसीना सिर पर न रहे।.फुटवेयर- आउटफिट में ब्राइट कलर्स के कलरफुल फुटवेयर का इस्तेमाल करें।

इनसे रहे दूर
सिल्क, साटन, सिन्थेटिक, कोलेस्टर मिक्स, नायलॉन, वेलवेट कपड़ों से इन्फेक्शन होता है।


Tuesday, 5 May 2015

ब्यूटी के लिए, बस पांच मिनिट - Beauty, just five minutes



ब्यूटी के लिए, बस पांच मिनिट

 सही रंग - ब्राइट कलर्स चुनें ताकि आपका स्किन ग्लो करे। इलेक्ट्रिक कलर्स आपके लिए बेस्ट हैं। जब डार्क कलर्स की ड्रेस पहनेंगी तो एक्सेसरीज न्यूट्रल कलर की रखें।

स्टाइल टिप्स - -पेल कलर्स जैसे बेबी पिंक या स्काई ब्ल्यू कलर की ड्रेसेज पहनने से बचें। -अर्दी शेड्स या न्यूट्रल कलर्स आप पर सूट करेंगे। लेकिन उस पर ब्राइट इलेक्ट्रिक शेड्स की एक्सेसरीज कैरी करें। -आपके स्किन टोन पर ब्राइट पिंक, इलेक्ट्रिक ब्ल्यू और ब्राइट रॉयल, पर्पल बेहद अच्छे लगेंगे।

मेकअप- -अगर तुरंत तैयार होना है तो डार्क रेड लिपस्टिक आपकी बेस्ट फ्रेंड है। -दिन में मैट शेड्स का इस्तेमाल करें और नाइट आउट के लिए शिमर इफेक्ट दें। -सिल्वर का प्रयोग करने से बचें, पर गोल्ड शेड्स आपके रूप को निखारने में मदद करेंगे।

वॉर्म कलर्स- येलो, ऑरेंज, ब्राउन, ग्रीनिश येलो, ऑरेंज व रेड के अलग शेड्स।

कूल कलर्स- ब्ल्यू, ग्रीन, पिंक, पर्पल, ब्ल्यू-ग्रीन, मजेंटा, ब्ल्यू-ग्रे के अलग शेड्स।

उदाहरण : हर रंग के वॉर्म व कूल शेड्स होते हैं। जैसे पिंक : वॉर्म- पिंक + पीच कूलर - पिंक + पर्पल वॉर्मटोन का फाउंडेशन पाउडर येलो बेस लिए हुए होता है। वहीं कूल टोन पिंक बेस। वॉर्म टोन के ब्लश - पीच व ब्राउन कूल टोन के ब्लश - पर्पल व पिंक

सही रंग- वॉर्म और कूल कलर्स को बैलेंस करके प्रयोग करें। जैसे व्हाइट, टील, पिंक वॉयलेट व ग्रीन के सभी शेड्स के साथ प्ले करें।

स्टाइल टिप्स- -दिन के समय व्हाइट, स्काई ब्ल्यू और सॉफ्ट पिंक जैसे कलर्स की ड्रेस चुनें। -रात के लिए डार्क कलर्स से खुद को ड्रेसअप करें। जैसे फूशिया, क्रोम (मटैलिक शेड्स), येलो एंड डीप रेड। -ऐसे रंगों के चुनाव से बचें जो आपके स्किन टोन को डल लुक दें। इसके लिए जरूरी है कि ब्राइट और म्यूटेड शेड्स का बैलेंस बना कर रखें।

मेकअप- -पेल पिंक व मोव आप पर सूट करेगी। -इस बात का ध्यान रखें कि ग्लिटर वाले आई शैडोज और लिप ग्लॉस का प्रयोग न करें। इससे स्किन ज्यादा डार्क नजर आएगी। -साथ ही कलर्स का बैलेंस बनाकर चलें। अगर बोल्ड आई शैडो का इस्तेमाल कर रही हैं तो लिपस्टिक लाइट रखें। 

पुरुषों के लिए स्किन केयर के ये टिप्स - skin care tips for men



पुरुषों के लिए स्किन केयर के ये टिप्स

आप मानें या न मानें लेकिन महिलाओं को प्रभावित करने के लिए सिर्फ अच्छे लुक्स ही काफी नहीं हैं बल्कि अपना खयाल रखना भी उतना ही जरूरी है। इस सीजन में जितना जरूरी महिलाओं के लिए अपनी त्वचा की देखभाल है, पुरुषों के लिए भी उनकी त्वचा की देखभाल उतन‌ी ही जरूरी है। ऐसे में पुरुषों के लुक में जान डालने वाले इन उपायों पर जरूर गौर करें।

साबुन चुनते वक्त रखें ध्यान
आपको साबुन के चयन में महिलाओं से भी अधिक समझदारी बरतनी होगी क्योंकि आपका सामना धूल, ऑयल और प्रदूषण से अधिक होता है। ऐसे में बिना सोचे-समझे को भी साबुन इस्तेमाल करने के बजाय अपनी स्किन के अनुरूप साबुन चुनें। ऑयली स्किन के लिए फ्रूट या जेल बेस साबुन और ड्राइ स्किन के लिए क्रीम बेस साबुन।

सनस्क्रीन सिर्फ लड़कियों के लिए नहीं है
धूप में निकलना आपका अधिक होता है तो धूप से बचाव की जरूरत आपकी त्वचा को क्यों नहीं है। आप धूप में निकलते वक्त सनस्क्रीन लोशन लगाना अगर सिर्फ महिलाओं के लिए ही जरूरी समझता है तो यह आपकी भूल हो सकती है। सामान्यतः एसपीएफ 30 युक्त सनस्क्रीन आपकी त्वचा को धूप से बचाने में कारगर है।

बालों के लिए कंडिशनर

अक्सर पुरुष बालों पर शैंपू लगाने के बाद कंडिशनर का इस्तेमाल जरूरी नहीं समझते लेकिन बालों के लिए क‌ंडिशनर की जरूरत पुरुषों को भी उतनी ही है, जितनी महिलाओं को है। इससे बालों की नमीं और चमक लंबे समय तक बरकरार रहेगी।

मॉश्चयराइजिंग
पुरुषों की त्वचा का सामना धूल और प्रदूषण से अधिक होता है इसलिए उनकी त्वचा की नमीं का खोना लाजिमी है। ऐसे में रोज सोने से पहले व नहाने के बाद हल्के मॉश्चयराइजर का इस्तेमाल जरूर करें।

Saturday, 2 May 2015

आंखों के नीचे काले घेरे ऐसे करें दूर - Under Eye dark circle issue



आंखों के नीचे काले घेरे ऐसे करें दूर

खूबसूरत  आंखे देखने वाले को अपनी और खीच लेती हे। लेकिन अगर आँखों के नीचे  झुर्रिया या लाइन्स  हो तो चेहरे की खूबसूरती फीकी पड  जाती हे। आँखों के नीचे की त्वचा काफी नाजुक होती हे और इनमे आयल  ग्लैंड्स न होने की वजह से इस जहा सबसे पहले झुर्रिया आ जाती हे।

 स्टीम या भाप चहरे पर - चेहरे पर भाप लेने से आँखों के नीचे को कोशिकाए को काफी नुकसान होता हे। आँखों पर गुलाब जल का फाया रखने से ठंडक जरुर मिलती हे लेकिन भाप से हुए नुकसान सही नहीं होता। और न ही केवल खीरा या आलू का टुकड़ा रखने से फायदा होता हे। इसलिए आलू या खीरे को कद्दुकस करके उसके छल्ले या रस निकाल के आँखों पर रखे। ये काफी फायदा करता हे।

घरेलु उपाय काले घेरो के लिए -
1. आँखों के नीचे या आस पास कभी भी कोई फेस पैक न लगाये। जब पैक सूखता हे तो उससे त्वचा में खेचाव होता हे जिससे झुर्रिया हो जाती हे।

2. चेहरे की मालिश के बाद आँखों के आस पास अंडर आई क्रीम से मालिश करे। या अगर नार्मल क्रीम से मालिश की हे तो मालिश के बाद एक्स्ट्रा  क्रीम को गीली रुई से साफ कर दे।

3. 2 चम्मच चाय की पत्ती को थोड़े से पानी में 2 मिनिट के लिए उबाल ले। फिर छान  ले।
इस पानी को 2 भागो में बाट ले। एक हिस्से को फ्रीजर में रख कर ठंडा करे। और दुसरे को हल्का गरम ही रहने दे।

अब इस गरम पानी में रुई डुबो कर 2 मिनिट के लिए आँखों के नीचे रखे। फिर 2 मिनिट बाद ठन्डे पानी में रुई डुबो कर सेक करे। इस तरह 5 बार ठंडा गरम का सेक करे। ध्यान दे ये हफ्ते में 2 बार से ज्यादा न करे।

4. अब आँखों के नीचे अंडर आई पैक लगाये
अंडर आई पैक - 1 छोटा चम्मच शहद में 1/4 चम्मच खीरे का रस, 1/4 चम्मच आलू का रस और 2 ड्रॉप्स  बादाम का तेल डाले।

इस पैक को आँखों के चारो तरफ लगा कर 20 मिनिट के लिए सूखने दे। फिर सादे पानी से धो ले।

हफ्ते में 1 या 2 बार ये उपाय करके आँखों के खूबसूरती को वापस लाया जा सकता हे। और हमेशा बरक़रार रखा जा सकता हे।

कुछ और टिप्स -

अच्छी रात की नींद
यह आप काम के एक व्यस्त दिन के बाद एक अच्छा रात आराम पाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है . आंखें भी आराम की जरूरत है और आप आंख puffiness को कम करने और भी काले घेरे के प्रभाव को कम करने के लिए हर दिन सात घंटे की एक न्यूनतम के लिए नींद की ज़रूरत है .

योग और ध्यान
योग और ध्यान यह हमेशा ताजा और ऊर्जा से भरा हुआ अपने मन और शरीर रखेंगे काले घेरे को कम करने के लिए अद्भुत काम करेंगे . तुम आराम करो और मन की पूर्ण शांति प्राप्त करने में सक्षम हैं, तो आपकी त्वचा भी चमक के लिए शुरू कर देंगे और आप अपनी आंखों के नीचे काले घेरे पर महान परिणाम देखेंगे . हर दिन योग और ध्यान का अभ्यास आसानी से काले घेरे से छुटकारा पाने के लिए पर जवाब में से एक है .

पके सेब
सेब में मौजूद है कि टनीन एसिड आपकी त्वचा टोन बिजली में मदद मिलेगी और इसलिए काले घेरे के इलाज के लिए एक बहुत अच्छा और कारगर उपाय है जाएगा . आप छोटी सी पतली स्लाइस में पका हुआ सेब कटौती और फिर लगभग आधे घंटे के लिए अपनी आंखों के शीर्ष पर सीधे रख सकते हैं. यह नियमित रूप से इस्तेमाल अगर काले घेरे को कम करने में मदद मिलेगी .

ग्रीन एप्पल
आप भी अपनी आंखों के नीचे और प्रभावित क्षेत्र में उबले हरे सेब का पेस्ट लागू करते हैं और आधे घंटे के लिए वहां छोड़ सकते हैं . फिर, आप गुनगुने पानी के साथ बंद कुल्ला कर सकते हैं . पोटेशियम , विटामिन बी और सेब में सी उपस्थित भी त्वचा टोनिंग  में मदद करेगा और आपके आंखों के नीचे की त्वचा को पोषण दे देंगे .

नींबू का रस
नींबू का अर्क अच्छी तरह से अपनी विरंजन गुणों के लिए जाना जाता है और यह आप नींबू का रस निकालने और कपास गेंदों की मदद से अपनी आंखों के नीचे इस रस लागू करते हैं और आधे घंटे के लिए वहां छोड़ सकते हैं विटामिन सी का एक समृद्ध स्रोत है . बाद में, आप नम कपड़े का उपयोग कर इसे मिटा सकते हैं . अपनी आंखों के नीचे त्वचा के रंग में कमी देखने को कुछ दिनों के लिए इस प्रक्रिया को दो से तीन बार एक दिन दोहराएँ .

प्राकृतिक आंख के नीचे घर पैक
आप बेसन , नींबू के रस का एक बड़ा चमचा , ताजा टमाटर प्यूरी के दो या तीन बड़े चम्मच हल्दी पाउडर के एक चम्मच के एक चम्मच मिश्रण से आंख पैक के तहत अपने स्वयं के लिए तैयार है और एक चिकनी पेस्ट के रूप में यह कर सकते हैं . धीरे आंखों के आसपास इस पेस्ट लागू करें और इस मिश्रण आप हल्के साबुन और पानी से अपने चेहरे और आंखों धोया के बाद ही लागू हो गया है . आपकी त्वचा पर सूखे और फिर इसे बंद कुल्ला करने के लिए इस मिश्रण को छोड़ दें . आप आँख त्वचा के साथ ही अंधेरे आंखों के रंग में कमी के अंतर्गत चिकनी आनंद लेने के लिए तीन से चार बार एक सप्ताह के लिए आंख पैक के अधीन किए गए इस घर का उपयोग कर सकते हैं .


ऐसे ही और बातो के रेगुलर अपडेट के लिए like करे हमारा फेसबुक पेज। लिंक इस ब्लॉग के राईट साइड में हे।