Saturday, 2 May 2015

सही रंग- सुधारे रंग ढंग - येही हे राईट चॉइस बेबी



सही रंग- सुधारे रंग ढंग - येही हे राईट चॉइस बेबी

सांवला रंग हो तो ये ट्राई करे

सही रंग - ब्राइट कलर्स चुनें ताकि आपका स्किन ग्लो करे। इलेक्ट्रिक कलर्स आपके लिए बेस्ट हैं। जब डार्क कलर्स की ड्रेस पहनेंगी तो एक्सेसरीज न्यूट्रल कलर की रखें।

स्टाइल टिप्स - -पेल कलर्स जैसे बेबी पिंक या स्काई ब्ल्यू कलर की ड्रेसेज पहनने से बचें। -अर्दी शेड्स या न्यूट्रल कलर्स आप पर सूट करेंगे। लेकिन उस पर ब्राइट इलेक्ट्रिक शेड्स की एक्सेसरीज कैरी करें। -आपके स्किन टोन पर ब्राइट पिंक, इलेक्ट्रिक ब्ल्यू और ब्राइट रॉयल, पर्पल बेहद अच्छे लगेंगे।

मेकअप- -अगर तुरंत तैयार होना है तो डार्क रेड लिपस्टिक आपकी बेस्ट फ्रेंड है। -दिन में मैट शेड्स का इस्तेमाल करें और नाइट आउट के लिए शिमर इफेक्ट दें। -सिल्वर का प्रयोग करने से बचें, पर गोल्ड शेड्स आपके रूप को निखारने में मदद करेंगे। -
वॉर्म कलर्स- येलो, ऑरेंज, ब्राउन, ग्रीनिश येलो, ऑरेंज व रेड के अलग शेड्स।
कूल कलर्स- ब्ल्यू, ग्रीन, पिंक, पर्पल, ब्ल्यू-ग्रीन, मजेंटा, ब्ल्यू-ग्रे के अलग शेड्स।
उदाहरण : हर रंग के वॉर्म व कूल शेड्स होते हैं। जैसे पिंक : वॉर्म- पिंक + पीच कूलर - पिंक + पर्पल वॉर्मटोन का फाउंडेशन पाउडर येलो बेस लिए हुए होता है। वहीं कूल टोन पिंक बेस। वॉर्म टोन के ब्लश - पीच व ब्राउन कूल टोन के ब्लश - पर्पल व पिंक

गेहुंआ रंग हो तो ये ट्राई करे

सही रंग- वॉर्म और कूल कलर्स को बैलेंस करके प्रयोग करें। जैसे व्हाइट, टील, पिंक वॉयलेट व ग्रीन के सभी शेड्स के साथ प्ले करें।

स्टाइल टिप्स- -दिन के समय व्हाइट, स्काई ब्ल्यू और सॉफ्ट पिंक जैसे कलर्स की ड्रेस चुनें। -रात के लिए डार्क कलर्स से खुद को ड्रेसअप करें। जैसे फूशिया, क्रोम (मटैलिक शेड्स), येलो एंड डीप रेड। -ऐसे रंगों के चुनाव से बचें जो आपके स्किन टोन को डल लुक दें। इसके लिए जरूरी है कि ब्राइट और म्यूटेड शेड्स का बैलेंस बना कर रखें।

मेकअप- -पेल पिंक व मोव आप पर सूट करेगी। -इस बात का ध्यान रखें कि ग्लिटर वाले आई शैडोज और लिप ग्लॉस का प्रयोग न करें। इससे स्किन ज्यादा डार्क नजर आएगी। -साथ ही कलर्स का बैलेंस बनाकर चलें। अगर बोल्ड आई शैडो का इस्तेमाल कर रही हैं तो लिपस्टिक लाइट रखें। 

झड़ते बालों से न हो परेशान करें ये सरल उपाय



झड़ते बालों से न हो परेशान करें ये सरल उपाय

प्राकृतिक रूप से अच्छे बाल सुन्दरता की एक पहचान है| पर कई लोग बालों की समस्या जैसे बालों का झड़ना, तैलीय बाल, रूसी, रूखे बालों से परेशान रहते है|

इन सभी में बालों का झड़ना सबसे बड़ी समस्या है जिसके कई कारण हो सकते हैं जैसे बालो का पतला होना, गंजापन, कंघी करते समय बालों का झड़ना इत्यादि|

बाल झड़ने के मुख्य कारण

हारमोंस में असंतुलन– यह बाल झड़ने का सबसे आम कारण हैं| पुरुषो में टेस्टोस्टेरोन और स्त्रियों में एस्ट्रोजन सबसे महत्वपूर्ण हारमोंस हैं बाल झड़ने का

थाइरोइड की समस्या – थाइरोइड ग्रंथि हारमोंस को नियंत्रित करती है| अगर ये ठीक से काम न करे तो शरीर के हारमोंस में असंतुलन होगा जिससे बाल झड़ने की समस्या हो सकती है|

सिर की त्वचा में संक्रमण – इससे बालों की जडें कमज़ोर होती हैं|

शरीर में लोहे की कमी – लोहे की कमी से बालों की जड़ो में केरोटीन की कमी हो जाती है जिससे बाल झड़ने लगते हैं|

बालों की शैली– बालों को रंगने और अत्यधिक शैली परिवर्तन से बालों की जडें कमज़ोर ओ जाती हैं| अप्राकृतिक रंगो में अमोनिया होता है जो बालों को हानि पहुचाता हैं|

असंतुलित भोजन – इससे भी बाल झड़ते हैं इसलिए भोजन में प्रोटीन्स, विटामिन ई, ओमेगा 3 फैटी अम्ल अवश्य लें|

कुछ इस तरह से टूटते बालों से बचा जा सकता है -

आपको बता दें कि बाल झड़ने के कई कारण होते हैं जैसे कि - सिर को गंदा रखने पर ज्यादा बाल झड़ते हैं, जबकि नियमित शैंपू करने पर कम। जो लोग खुले में ज्यादा नहीं जाते और ज्यादातर एसी में रहते हैं, वे हफ्ते में दो-तीन बार शैंपू करें। जो बाहर का काम करते हैं या जिन्हें पसीना ज्यादा आता है, उन्हें रोजाना बाल धोने चाहिए।

तेल बालों को भारी और गंदा बनाता है। नहाने के बाद तेल लगाने का कोई फायदा नहीं है। तेल लगाने से बाल लंबे होने की बात भी गलत है। कई लोगों को लगता है कि तेल लगाकर बाल धोने से बाल मजबूत होते हैं, लेकिन यह सही नहीं है। हां, उनमें लुब्रिकेशन और चमक जरूर आ जाती है।

बालों को मजबूत बनाने और टूटने से बचाने के लिए आपको सप्ताह में कम से कम दो बार बालों की जड़ों में आंवला, बादाम, ऑलिव ऑयल, नारियल का तेल, सरसो का तेल इत्यादि में से कोई एक लगाना चाहिए। इससे बालों का झड़ना, बाल पतले होना, डैंड्रफ, दोमुंहे बाल व उम्र से पहले बालों का सफेद होने जैसी प्रॉब्लम्स से निपटा जा सकता है।

बालों को झड़ने से बचाने के लिए आपको अपने बालों को धूप से बचाना चाहिए। जब भी आप बाहर धूप में जाएं तो अपने साथ छाता लेकर जाएं या फिर अपने बालों को कपड़े से पूरी तरह ढक लें।

कई शैंपू एक्स्ट्रा प्रोटीन होने का दावा करते हैं। इसी तरह प्रोटीन युक्त सीरम भी मार्केट में मिलते हैं। बाल धोने के दौरान शैंपू का प्रोटीन बालों के अंदर नहीं जाता। इसका काम बालों की बाहरी सतह यानी क्यूटिकल को साफ करना है। बालों को प्रोटीन की जरूरत है, लेकिन वह खुराक से मिलता है।

कुछ लोग बालों में बार-बार कंधी करते हैं,ये सोचकर कि इससे बाल लंबे होंगे या फिर बाल सुलझें रहेंगे लेकिन आपको बता दें इससे भी कई बार बाल झड़ते है। आपको बालों को दिन में कम से कम 2-3 बार कंधी करें, इससे आपके बाल कम से कम उलझेंगे और बाल कम टूटेंगे। यानी बाल सुलझे भी रहेंगे और बालों के टूटने का डर भी खत्म।

100 ग्राम आंवले को 20 मिनट तक नारियल के तेल में उबाल लें| अब छन्नी से तेल को छान ले और किसी ठण्डे स्थान पर संभल कर रख दें| इसे लगाने से बाल फिर से बढ़ने लगेंगे|
100 ग्राम मेहँदी के पत्तों को नारियल के तेल में 20 मिनट तक उबल लें और चान कर किसी ठन्डे स्थान पर रख दें| इसे बालों की जड़ो में लगायें|

नारियल तेल को बालों की जड़ो में लगाने से क्षतिग्रस्त बालों को फिर से ठीक किया जा सकता है|

½ कप दही, 1 चम्मच पुदीना पाउडर और एक चम्मच जैतून का तेल मिला कर सिर में लगाने से बालों का झड़ना नियंत्रित किया जा सकता है|

शैंपू करने के बाद बहुत-से लोग कंडिशनर नहीं लगाते। उन्हें लगता है कि इससे बाल कमजोर हो जाते हैं। यह गलत है। कंडिशनर से बालों की चमक बनी रहती है और वे उलझते नहीं हैं। ध्यान रखें कि कंडिशनर सिर की सतह यानी त्वचा में न जाए। इससे बालों को नुकसान पहुंचता है।

नजला-जुकाम से बाल टूटने की भ्रांति बहुत लोगों में होती है। असल में देखा गया है कि नजले-जुकाम आदि से पीड़ित लोग ज्यादातर दवाएं खाते रहते हैं और उनकी सेहत ठीक नहीं होती। इस वजह से कई बार बाल गिरने लगते हैं। नजला/जुकाम से बाल नहीं गिरते।

अक्सर लोग सफेद बाल उखाड़ने से मना करते हैं क्योंकि उनका मानना होता है कि अगर एक बाल उखाड़ेंगे तो उसकी जड़ से दव निकलेगा, जो आसपास के बालों को भी सफेद कर देगा। यह गलत है।

Friday, 1 May 2015

जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन दैनिक राशिफल द्वारा



राशि फलादेश
मेष
धन संपत्ति के मामले में सावधानी रखनी होगी। प्रतियोगी, स्थितियों से बचना ही ठीक रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। यात्रा न करें।


राशि फलादेश
वृष
संतान के संबंध में कुछ शुभ कार्य होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। अधिकारियों का सहयोग मिल सकेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं।


राशि फलादेश
मिथुन
अनुचित लाभ के चक्कर में न फँसें। कार्यक्षेत्र में सुधार तथा संतुलन लाने के लिए व्यवस्थाओं में बदलाव कर सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें।


राशि फलादेश
कर्क
विरोधी तथा शत्रु आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे। व्यापार-व्यवसाय तथा रोजगार के क्षेत्र में चल रही अव्यवस्था में कमी आएगे।


राशि फलादेश
सिंह
निवास स्थान की समस्याओं का समाधान होगा। मांगलिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी। आय तथा लाभ के नए स्रोत विकसित होंगे।


राशि फलादेश
कन्या
प्रतियोगी स्थितियों से बचकर रहें। कानूनी विवाद आपके हित में निपटेंगे। कोई बड़ा निवेश आज नहीं करें। व्यापार सामान्य रहेगा।


राशि फलादेश
तुला
नए रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। स्थायी संपत्ति के विवाद हल होंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिल पाएगा। भौतिक सुविधाएं बढ़ेंगी।


राशि फलादेश
वृश्चिक
साझेदारी के कार्यों से लाभ प्राप्ति की संभावना रहेगी। घरेलू मामलों में समस्या एवं मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दुस्साहस न करें।


राशि फलादेश
धनु
पूंजीगत समस्याओं का समाधान होगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। धर्म-कर्म में धन व्यय होगा। पूंजी के उलझने की संभावना है।


राशि फलादेश
मकर
आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। गलतफहमियों तथा शंकाओं को मन में स्थान न दें। व्यावसायिक क्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।


राशि फलादेश
कुंभ
कामकाज अथवा व्यापार के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलने के योग बनेंगे। विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। जोखिम के कामों से दूर रहे।


राशि फलादेश
मीन
पारिवारिक संपत्ति की प्राप्ति का योग है तथा नव-संपत्ति का लेन-देन भी संभव है। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। अपने काम से काम रखें।

तलाक से महिलाओं में बढ़ जाता है दिल के दौरे ...



तलाक से महिलाओं में बढ़ जाता है दिल के दौरे ...

तलाक के बाद दिल टूटने के बारे में तो सभी लोगों ने सुना होगा लेकिन तलाकशुदा पुरुषों के दिल पर इसका जितना असर होता है, उससे दोगुना असर महिलाओं के दिल पर हाेता है और इसके कारण उनमें दिल का दौरा पड़ने की आशंका दोगुना बढ़ जाती है. अमेरिका में उत्तरी कैरोलीना की ड्यूक यूनीवर्सिटी में हाल ही में हुए एक शोध के मुताबिक खुशहाल शादीशुदा महिलाओं की तुलना में तलाकशुदा महिलाओं में दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है और पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में यह खतरा दोगुना रहता है.

अपने तरह के अनोखे इस शोध में शोध ने 18 वर्षों तक लगभग 16 हजार पुरुष और महिलाओं का अध्ययन किया। इनमें से हर तीसरे व्यक्ति का इस दौरान कम से कम एक बार तलाक हुआ, जिनमें से 12 सौ लोगों को दिल का दौरा पड़ा। इनमें बड़ी संख्या महिलाओं की थी। शोध के मुताबिक, महिलाओं को पहली शादी के टूटने की मानसिक पीड़ा से उबरने में काफी मुश्किल होती है।

शादीशुदा महिलाओं के मुकाबले तलाकशुदा महिलाओं में दिल का दौरा पडने का खतरा 24 फीसदी बढ़ जाता है. महिलाएं अपने रिश्ते को लेकर इतनी संवेदनशील होती हैं कि उसके टूटने से वह तनाव, दुख और ऐसी तमाम मानिसक पीड़ा से गुजरती हैं जो दिल के दौरे की आशंका को बहुत ज्यादा बढ़ा देती हैं. दो या उस से ज्यादा तलाक के बाद शादीशुदा महिलाओं के मुकाबले तो यह खतरा और भी बढ़ जाता है. शोध में हालांकि यह भी बताया गया है कि अपनी जीवनसाथी से अलगाव के बाद पुरुषों में भी दिल के दौरे का खतरा बढ़ जाता है लेकिन यह महिलाओं की तुलना में काफी कम होता है. शोध के मुताबिक महिलाओं में दाेबारा शादी के बाद भी ये खतरा बना रहता है जबकि पुरुषों का दिल दूसरी शादी के बाद और तंदुरुस्त हो जाता है. अपने तरह के

यूक युनिवर्सिटी  के प्रोफेसर जॉर्ज ने बताया कि तलाक के कारण तनाव की समस्या पैदा हो जाती है, जिस वजह से शरीर में रक्तचाप और हार्मोन प्रभावित होता है, जिसका असर दिल पर होता है। हालांकि ब्रिटिश हार्ट फॉउंडेशन का कहना है कि तलाक के मामलों को दिल के दौरे के खतरे से जोडऩे से पहले और अधिक शोध किए जाने की जरूरत है। इस से पहले एक और शोध से पता चला था कि अविवाहित लोगों में शादीशुदा लोगों के मुकाबले दिल का दौरा पडऩे की संभावना ज्यादा होती है।

कैसे बनाये फैशन डिजाइनिंग में करियर



आज हर कोई फैशन के पीछे भाग रहा है और लोगों की पसन्द को देखते हुए फैशन के क्षेत्र में नित नए परिवर्तन और प्रयोग हो रहे हैं। इन्ही परिवर्तनों और प्रयोगों को देखते हुए फैशन डिजाइनर की मांग धीरे-धीरे बढती जा रही है क्योंकि फैशन डिजाइनिंग वर्तमान समय में सबसे ज्यादा ग्लैमरस प्रोफेशन माना जाता है इसलिए फैशन डिजाइनिंग में अपना भाग्य आजमाने के  अच्छे अवसर उपलब्ध हैं। फैशन डिजाइनिंग के विभिन्न क्षेत्रों जैसे डिजाइन वियर प्रोडक्शन, फैशन मार्केटिंग, क्वालिटी कंट्रोल आदि में करियर बनाया जा सकता है।

बीएससी फैशन डिजाइन

तीन वर्षीय इस कोर्स में स्टूडेंट्स को मॉडलिंग भी सीखाई जाती है। इसके अलावा फैशन की बारीकियों के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया जाता है। किसी भी कंपनी व मॉडल के कपड़ों को किस तरह लोगांे के सामने रखा जाए, इसके बारे में बताया जाता है। यह कोर्स मॉडलिंग के क्षेत्र में भी अपार संभावना पैदा करता है। इसको करके जॉब के कई ऑप्शन मौजूद हैं। कई ब्रैंडेड कंपनियों को आज प्रफेशनल लोगों की जरूरत है। ऐसे में इस कोर्स को करने के बाद आसानी से जॉब पा सकते हैं। इसमें बेहतर पैकेज भी मिलता है।

फैशन डिजाइनिंग हेतु योग्यताएँ

फैशन डिजाइनिंग कोर्स की पहली योग्यता रचनात्मकता और कला होते हैं। डिजाइनिंग करने वालों को रंगों और डिजाइन के साथ हमेशा कुछ न कुछ नया प्रयोग करने से नहीं घबराना चाहिए। इस कोर्स के लिए आपके अंदर रचनात्मकता के साथ अच्छी कम्यूनिकेशन स्किल्स का होना भी जरूरी है। फैशन जगत में फैब्रिक और एक्सेसरीज की जानकारी भी बहुत जरूरी है। फैशन जगत से भी रू-ब-रू रहना पड़ता है जिसके अनुसार वे अपने डिजाइंस मार्केट में लाते हैं।

कहाँ से करें कोर्स

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ डिजाइन, अहमदाबाद

पर्ल एकेडमी ऑफ फैशन, नई दिल्ली

स्कूल ऑफ फैशन टैक्नोलॉजी, पुणे

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन डिजाइनिंग, चंडीगढ़

फैशन जगत में फैशन के तौर पर आठ हजार रुपए प्रति माह आसानी से कमाए जा सकते हैं और दो-तीन वर्षों के पश्चात ही यह राशि 50,000 से 60,000 रुपए प्रति माह हो सकती है। यह कोर्स खत्म होते ही नौकरी लगना तय होता है। भारत भी अब इस इंडस्ट्री में किसी से पीछे नहीं है।

वेबसाइट के माध्यम से पैसा कमाने का राज



वेबसाइट के माध्यम  से पैसा कैसे कमाने का राज

आज मैं आपको picvend.com   के माध्यम से आपको बताना चाहता हूँ कि किस प्रकार बेवसाइट गूगल (Google Adsence)से जुङ कर अपने  वारे न्यारे कर रही है। आज टीवी चैनल पर कोलगेट, पेप्सी,कोकाकोला आदि के बाद यदि आप को कोई विज्ञापन मिलेगा तो वह बेवसाइट का होगा। चाहे वह olx.com हो या Quicer.com,Yatra.com,Justdial.com या wechat  जैसी बेवसाइट Google Adsence से सभी लाखो रुपये प्रतिदिन कमा रही है।

 Google ने इस Program  की शुरुआत अप्रैल 2006 मे की थी यह प्रोगम के According गूगल एडवर्ड के माध्यम से जो कस्टमर का एड लेता हे उसका 68% गूगल एडसेड के माध्यम से अपनी यूजर वेवसाइट को देता है! और स्वयम  32% की इनकम करता है!प्रोगा्म का लाभ लेकर आज करोडो बेवसाइट रोज लाखों Rs कमाती  है! एक सर्वे के अनुसार  India  की क्लिक इन्डिया एक ऐसी वेवसाइट है जो Per Months  तीन करोड  Rs. कमाती है! यह भारत की सबसे अधिक आनलाईन पैसा कमाने वाली वेवसाइट है! और दुनिया की सबसे ज्यादा आनलाइन पैसा कमाने वाली वेवसाइट मासवेल है! जे करीब बारह करोड  Rs  Per months कमाने वाली वेवसाइट है!

 भारत की कई ऐसी वेवसाइट है जो की गूगल एडसेस से Per months लाखों का कारोवार कर रही है! कई Blogs भी आज लाखों रुपय  Per Months कमा रहे है! ब्लोग पर तो ना स्पेस का खर्च ना डोमेन का खर्च बस ये सोचो की जितने ज्यादा यूजर आपके ब्लाग या वेवसाइट पर आते है! इतनी ही आपकी जेब मजबूत होती है! अर्थात जितने यूजर आप अपने वेवसाइट या ब्लाग पर लाने मे करम्याब होते है! डतनी ही आपकी इनकम होगी  आजकल आप देख रहे है! कि कई वेवसाइटों पर एसे विज्ञापन मिलंगे जो आपको क्लिक करने के लिए मजबूर करते है! और अपने वारे न्यारे कर रहे है! 

कैसे कमाए फेसबुक और ब्लॉग से पैसा



कैसे कमाए फेसबुक और ब्लॉग से पैसा

ब्लॉग से पैसा कमाना आसान है। ब्लॉग से पैसा कमाने के बहुत अनुप्रयोग,संलग्न मौजूद है और ये बहुत आसान है।
गूगल एड्सेन्स के साथ रजिस्टर करे

गुगल जिस विज्ञापन अनुप्रयोग से संकेतस्थलों और् चिठ्ठों पर अपने ईश्तेहार चलाती है उसका नाम है एडसेन्स जब गुगल के एड-सेन्स खाते मे अपना नाम दर्ज कराते हैं तो गूगल आपको एक कोड देगा जिसे आपको अपने चिठ्ठों पर चिपकाना होगा । जब आप ऐसा कर लेते है तो आपक्को गूगल के एक दुसरे उत्पाद् जिसका नाम उन्होने गूगल एनालिटिक्स अर्थात गूगल विश्लेषक रक्खा है उसका उसका उपयोग करना पडेगा। वहा पर जाकर अपना नाम दर्ज कीजिये। गूगल विश्लेशक आपके ब्लॉग के परफार्मन्स पर नजर रखेगा और आपके स्थल पर विश्व के किस भाग से कितने लोग आये।

निराश मत होईये। जैसे जैसे आपके ब्लॉग पर आवागमन मे वॄद्धी होती जायेगी आपकी लोकप्रियता और खोज-पृष्टों पर आपकी वरीयता बढती जायेगी। जितना आपका ब्लॉग जनप्रिय होता जायेगा उतनी आपकी आमदनी भी बढती जायेगी। 

 फेसबुक लिंक हर कोई आपको लगता है कि हर कोई मस्ती के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं लगता है कि या आप कुछ लड़कों और लड़कियों के सामान को बेचने के लिए एक नेटवर्किंग उपकरण के रूप में इसका इस्तेमाल करते हैं

लगता है everyone.Do तक कि एक सामाजिक ऑनलाइन समुदाय है? स्पष्ट कारण दोनों होगा. इन तरीकों से आप कुछ भी खरीदने के लिए या आप 'राज' बताने के लिए किसी को भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है. आप all.There पर कोई पैसा खर्च किए बिना अभी अपने Facebook के साथ पैसा बनाने शुरू कर सकते हैं तथ्य की बात के रूप में फेसबुक पर पैसा बनाने के लिए कोई 'राज' कर रहे हैं. लोगों को कहीं और पैसा बनाने के लिए उपयोग करते हैं,